23 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

सीजेएम घनश्याम शुक्ला समेत छ :न्यायिक अधिकारियों के जनपद से तबादले

Must read

– एडीजे संदीप तिवारी, शैली राय भी स्थानांतरित

फर्रुखाबाद। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशन में जिले में तैनात मुख्य दंडाधिकारी (सीजेएम ) घनश्याम शुक्ला समेत जिले से छ : न्यायिक अधिकारियों के तबादले हुए हैँ।
तवादलों के क्रम में विजय रतन गौतम, जो ग्राम न्यायालय तहसील अमृतपुर (जनपद फर्रुखाबाद) में न्यायाधिकारी के पद पर तैनात थे, उनका तबादला जनपद चंदौली कर दिया गया है। वहीं सुश्री माला कुमारी, जो सिविल जज जूनियर डिवीजन के रूप में कायमगंज (फर्रुखाबाद) में कार्यरत थीं, उन्हें जनपद सीतापुर भेजा गया है।
इसके अलावा अपर जिला जज के पद पर तैनात सुश्री शैली राय का तबादला बहराइच के लिए हुआ है, जबकि संदीप तिवारी को गोंडा स्थानांतरित किया गया है।
दूसरी ओर,बरेली में तैनात श्रीमती श्वेता तिवारी, का तबादला जिले के लिए हुआ है। जनपद में तैनात सीजेएम घनश्याम शुक्ला को बुलंदशहर भेजा गया है। साथ ही एसीजीएम ज्ञानेंद्र कुमार का तबादला लखनऊ कर दिया गया है।
सिविल जज सुश्री नमीता दुबे को गोरखपुर से जनपद में स्थानांतरित किया गया है।
इस व्यापक तबादला प्रक्रिया को न्यायिक व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय अधिवक्ताओं और आमजन में इस बदलाव को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article