फर्रुखाबाद। बाबा नीम करोरी धाम मोहम्मदाबाद भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री चिंतामणि सुंदरकांड पाठ समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न कराया गया। पूरे धाम परिसर में “कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहिं होइ तात तुम पाहीं” जैसे भक्तिमय चौपाइयों की गूंज से वातावरण भक्तिरस में डूब गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से सुंदरकांड का पाठ किया, जिसके उपरांत महा आरती का आयोजन हुआ। आरती के समय भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने एक स्वर में भगवान के जयकारे लगाए। इसके पश्चात प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर अशोक वर्मा, घनश्याम बाजपेई, प्रशांत कुमार सिंह, कमलेश दीक्षित, अनूप मिश्रा, अनुपम तिवारी, नागेश अग्निहोत्री, चंदन शुक्ला, निर्मल दीक्षित, विकास दीक्षित, अनुराग वर्मा एवं सुबोध सहित अनेक भक्तजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग का भी संदेश दिया।
नीम करोरी धाम में गूंजे सुंदरकांड के स्वर, भक्ति में सराबोर हुए श्रद्धालु


