33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

पीजीआई भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित, 12 अप्रैल को होगा एग्जाम

Must read

लखनऊ। राजधानी स्थित संजय गाँधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसस (पीजीआई ) में भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। संस्थान ने पोस्ट डॉक्टोरल और रेजिडेंट पदों पर भर्ती के लिए प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है।
जारी सूचना के अनुसार, यह महत्वपूर्ण परीक्षा आगामी 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
पीजीआई प्रशासन के मुताबिक, परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर लें।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाओं और शोध कार्यों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने के निर्देश भी दिए गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article