33 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, मई माह के कार्यक्रमों पर बनी रूपरेखा

Must read

लखनऊ । शांति डेंटल एंड मेडिकल क्लीनिक स्थित कार्यालय में सरदार पटेल बौद्धिक विचार मंच की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के आदरणीय अध्यक्ष डॉक्टर क्षेत्रपाल गंगवार ने की।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री अरुण कुमार सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस), श्री मुनीष गंगवार (सेवानिवृत्त मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड), वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राकेश चौधरी (पूर्व अपर महाधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन), प्रोफेसर राजेश कुमारी, श्री आर.एल. निरंजन (सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक), कार्यालय सहायक श्री कुलवंत सिंह सहित आप स्वयं भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान आगामी मई माह में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही मंच की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने, समाज में बौद्धिक जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन के विस्तार से जुड़े विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श हुआ।
अध्यक्ष डॉक्टर क्षेत्रपाल गंगवार ने सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता बनाए रखने और निर्धारित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article