30 C
Lucknow
Monday, April 6, 2026

खामेनेई के निधन पर शोक सभा, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Must read

उन्नाव। जेर खिड़की क्षेत्र में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेंनेई के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान प्रमुख शिया धर्मगुरु मौलाना यसुब अब्बास भी शोक सभा में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में खामेनेई के नेतृत्व और योगदान को याद करते हुए उन्हें विश्व मुस्लिम समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व बताया।

मौलाना यासूब अब्बास ने कहा कि ईरान हमेशा अपनी शर्तों पर ही तेल आपूर्ति करेगा और वैश्विक दबाव के बावजूद अपने फैसलों पर कायम रहेगा। उनके इस बयान को सभा में मौजूद लोगों ने समर्थन भी दिया।

शोक सभा के दौरान लोगों ने नम आंखों से दिवंगत नेता को याद किया और उनके लिए दुआएं कीं। पूरे कार्यक्रम में शांति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि खामेनेई के निधन से मुस्लिम जगत को बड़ी क्षति हुई है। वहीं, प्रशासन की ओर से भी आयोजन पर नजर रखी गई, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article