अर्चित शर्मा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद– रविवार 5 अप्रैल शाम 4 बजे परशुराम शिविर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें परशुराम शोभायात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में सभी ब्राह्मण संगठनो द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार 12 अप्रैल को शोभायात्रा के लिए आवेदन किया जाएगा और 19 अप्रैल को परशुराम शिविर पर हवन पूजन किया जाएगा व परशुराम शोभायात्रा निकालने हेतु जयंती अध्यक्ष का चयन सर्व सहमति से किया जाएगा। जिस किसी ब्राह्मण बंधु को आवेदन करना है वह रविवार को परशुराम शिविर पर आकर आवेदन कर सकता है।
बैठक में कौशल किशोर उपाध्याय, बीनेश शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, मनोज शर्मा, भानू उपाध्याय, निक्की शर्मा, सौरभ लहरी, संकल्प शर्मा, सागर पाराशर, कान्हा महाकाल शशांक पंडित, गोपाल भारद्वाज, ऋतिक उपाध्याय, निखिल उपाध्याय, अमित, विशाल, हर्ष, विनायक शर्मा, डीके शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।


