24.7 C
Lucknow
Sunday, April 5, 2026

किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश, एक युवक हिरासत में

Must read

कानपुर। शहर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया है। इस मामले में नरेंद्र सविता नाम के युवक को पुलिस ने पूछताछ के लिए पकड़ा है, जिससे पूरे नेटवर्क के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक पहले मेडी लाइफ हॉस्पिटल में कार्यरत था, लेकिन उसकी पत्नी के मुताबिक उसने करीब डेढ़ साल पहले ही वहां की नौकरी छोड़ दी थी। वर्तमान में नरेंद्र सविता रामा हॉस्पिटल, मन्धना में कार्यरत बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़े इस अवैध रैकेट में कई लोगों की संलिप्तता की आशंका है। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश की जा रही है कि वह इस नेटवर्क से किस स्तर तक जुड़ा हुआ था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम भी जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि रैकेट के अन्य सदस्य सामने आते हैं तो जल्द ही और गिरफ्तारी हो सकती है।
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और संबंधित अस्पतालों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article