27 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

Must read

जनपद संभल के बहजोई स्थित डिवाइन फेथ फैलोशिप ग्लोबल मेथोडिस्ट चर्च में गुड फ्राइडे के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए बलिदान की स्मृति में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रार्थना सभा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चली और पूरे समय वातावरण अत्यंत श्रद्धामय और गंभीर बना रहा।

इस दौरान प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर कहे गए सात अंतिम वचनों पर विस्तार से चिंतन किया गया। इन वचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मविश्लेषण, क्षमा और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश मिला। उपस्थित लोगों ने इन शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प भी लिया।

ग्लोबल मेथोडिस्ट चर्च के प्रेसिडिंग एल्डर रेव. डॉ. राहुल उठवाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु यीशु का बलिदान मानवता के लिए प्रेम, क्षमा, सेवा और समर्पण का सर्वोच्च उदाहरण है। उन्होंने पहले वचन “हे पिता, इन्हें क्षमा कर, क्योंकि ये नहीं जानते कि क्या कर रहे हैं” की व्याख्या करते हुए बताया कि क्षमा ही सच्चे धर्म का मूल है।

अन्य वक्ताओं ने भी अलग-अलग वचनों पर अपने विचार रखे। अंजली ने “आज ही तू मेरे साथ स्वर्गलोक में होगा” पर प्रकाश डाला, जबकि खुशी मसीह ने “हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?” के भाव को समझाया। सैलीन मसीह ने “मैं प्यासा हूँ” और आकांक्षा ने “पूरा हुआ” वचन के महत्व को बताया।

कार्यक्रम में पादरी प्रवीन कुमार ने अंतिम वचन “हे पिता, मैं अपनी आत्मा तेरे हाथों में सौंपता हूँ” की गहन व्याख्या करते हुए जीवन में विश्वास और समर्पण की आवश्यकता पर बल दिया। उनके संदेश ने श्रद्धालुओं को गहराई से प्रभावित किया।

अंत में देश की शांति, एकता, प्रेम और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। इस अवसर पर चर्च के अनेक सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिनमें कोमल, सामर्थ, कनक, रोशनी, सारा, अर्जुन, मुस्कान, विनती, श्रद्धा, शिफा, अमायरा, आकांक्षा रोबिनसन, सीमा टॉड, पूजा, अमोस, ममता, अर्णव और विजय पीटर सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article