36 C
Lucknow
Friday, April 3, 2026

खेत में गई मासूम के साथ चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Must read

इटावा| जनपद के चौबिया थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कक्षा तीन में पढ़ने वाली 11 वर्षीय मासूम बालिका के साथ उसके ही चचेरे भाई ने खेत में दुष्कर्म कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है, वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, पीड़िता बुधवार शाम को गांव के पास स्थित खेतों में बकरी चराने गई थी। उसी दौरान आरोपी चचेरा भाई उसे बहला-फुसलाकर खेत के एक सुनसान हिस्से में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बालिका को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में निकले, जहां वह घायल अवस्था में मिली।
परिजनों ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक बताई है और उपचार जारी है। इस बीच परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने रात में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में जब महिला हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराई गई, तब पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया।
गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article