30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

अयोध्या में दिनदहाड़े ज्वैलरी शॉप लूट का खुलासा, प्रेमी-प्रेमिका निकले आरोपी

Must read

अयोध्या। जनपद के रुदौली क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई ज्वैलरी शॉप लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मिलकर लूट की पूरी साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल और उसकी विवाहित प्रेमिका पायल ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। वारदात के दौरान पायल ने अपनी पहचान छिपाने के लिए बुर्का पहन रखा था, जबकि राहुल दुकान के बाहर निगरानी कर रहा था।
बताया जा रहा है कि पायल अकेले ज्वैलरी शॉप में दाखिल हुई और नकली तमंचे के दम पर दुकान में मौजूद लोगों को डराकर सोने का हार और लॉकेट लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए थे।
घटना के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से नकली तमंचा, लूटा गया सोने का हार और लॉकेट भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी वारदात सुनियोजित तरीके से की गई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article