गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिपराइच क्षेत्र के लुहसी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय मारकंडेय यादव के पैतृक आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया जा रहा है कि स्व. मारकंडेय यादव का बीते दिन लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
गांव में सीएम के आगमन को लेकर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने इस दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया और शोक संवेदना व्यक्त की।
लुहसी गांव पहुंचे सीएम योगी, स्व. मारकंडेय यादव को दी श्रद्धांजलि


