बिजनौर। पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, इस मामले में आरोपी तालिब, खालिद और आबिद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह घटना कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में हुई थी, जहां किसी विवाद के दौरान हमला किया गया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र पर हमले का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार


