– फसलों के नुकसान का आकलन कर तत्काल राहत देने के आदेश
लखनऊ।प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और उससे उत्पन्न हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन कराया जाए। इसके लिए सभी DM स्वयं फील्ड में निकलकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण करें और प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर रिपोर्ट शासन को भेजें।
सीएम योगी ने राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत आयुक्त सभी जिलाधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखें, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सहायता कार्य तेजी से हो सके।
सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि फसल नुकसान के आधार पर मुआवजा राशि का वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए, जिससे किसानों को जल्द राहत मिल सके। साथ ही, प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि किसी भी पीड़ित को सरकारी सहायता से वंचित न रहना पड़े।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सतर्क रहते हुए हर स्थिति पर नजर बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
बारिश पर अलर्ट, सीएम योगी के सख्त निर्देश


