31 C
Lucknow
Tuesday, March 31, 2026

सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार, आरोपी को लाया गया बहराइच

Must read

बहराइच: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले एक मौलाना (Maulana) को यूपी एसटीएफ ने बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बहराइच लाया गया, जहां विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, मौलाना पर सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप है, जिसके बाद मामला संज्ञान में आते ही एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बहराइच लाने के बाद पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजने का आदेश दिया गया।

इस दौरान मौलाना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसे पुलिस कस्टडी में जेल ले जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article