29 C
Lucknow
Saturday, May 30, 2026

मेडिकल स्टोर कर्मी पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद वारदात

Must read

– आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी
लखनऊ। राजधानी के आहिमामऊ चौराहा के पास दिनदहाड़े मेडिकल स्टोर कर्मी पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। दबंगों ने दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
पीड़ित की पहचान गोपाल गुप्ता के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सीधे दुकान के अंदर घुसे और बिना किसी विवाद के उन पर हमला कर दिया। हमले में गोपाल गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं।
इस पूरी घटना की तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें नाराजगी है।
घटना डायल 112 पॉइंट के पास की बताई जा रही है, जिससे पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article