यूथ इंडिया संवाददाता
नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज प्रखंड के सिरौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, विशेषकर राम उत्सव और संगठन विस्तार की रूपरेखा पर चर्चा हुई। प्रखंड नवाबगंज में संगठन विस्तार के लिए प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां घोषित की गईं।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष आशीष दीक्षित, प्रखंड मंत्री शिवम गुप्ता, प्रखंड संयोजक रामदेव, सह संयोजक मयंक, दुर्गेश, सौरभ, श्याम मोहन, आकाश सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की और प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रिषभ, विभाग संयोजक अभिषेक, जिला मंत्री अखिलेश, जिला कोषाध्यक्ष रुक्मंगल, जिला संयोजक सुदीप, जिला सहसंयोजक रोहन मिश्रा और जिला गौरक्षा प्रमुख योगेंद्र बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला बालोपासना प्रमुख अनुज , जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश , गौरव अजय, नितिन, अमन, अरुण, शिवजी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बैठक में तय किया गया कि राम उत्सव को प्रखंड और जिला स्तर पर उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन विस्तार अभियान के तहत प्रत्येक क्षेत्र में नए सदस्य जोडऩे और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने का कार्यक्रम भी लागू किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा किया गया ताकि संगठनात्मक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित हो सकें।
अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर संगठन के उद्देश्यों को सुदृढ़ करने और आगामी गतिविधियों को सफल बनाने का संकल्प लिया। जिला नेतृत्व ने सभी प्रखंड कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया।
बजरंग दल की जिला बैठक में हुई राम उत्सव की रूपरेखा तय


