अमृतपुर फर्रुखाबाद,
अमृतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जैतपाल (35 वर्ष) पुत्र सियाराम निवासी कालीकागंज थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर, अपनी बाइक से अमैयापुर से रतनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम अमैयापुर स्थित पूर्वी पुलिया के पास सामने से आ रहे अखिलेश (16 वर्ष) पुत्र छविराम निवासी अमैयापुर से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की जा रही


