34 C
Lucknow
Sunday, March 29, 2026

“अब्बा आज भी हमारे साथ हैं…”: मुख्तार अंसारी की पुण्यतिथि पर बेटे का भावुक पोस्ट

Must read

प्रयागराज।माफिया-राजनीतिज्ञ मुख्तार अंसारी के निधन को दो साल पूरे होने पर उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट ने एक बार फिर परिवार और समर्थकों की भावनाओं को सामने ला दिया है।
अब्बास अंसारी ने लिखा, “आज अब्बा को हमसे बिछड़े पूरे दो साल हो गए… ऐसा लगता है जैसे आज भी वो हमारे साथ हैं… क़ुरान में कहा गया शहीद मरते नहीं…”। उनके इस संदेश में पिता के प्रति गहरी भावनाएं और यादें साफ झलकती हैं।
इस पोस्ट के सामने आने के बाद समर्थकों ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्तार अंसारी को याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं विरोधी वर्ग में इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी उत्तर प्रदेश की राजनीति और आपराधिक दुनिया में लंबे समय तक चर्चित रहे। उनके निधन के बाद भी उनका नाम लगातार राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना रहता है।
यह पोस्ट न सिर्फ एक बेटे की भावनाओं को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि मुख्तार अंसारी का प्रभाव आज भी उनके समर्थकों के बीच कायम है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article