नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए ‘एटीएम ’ बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने तीखा पलटवार किया है।
शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यही वजह है कि अब भाजपा के नेता घबराए हुए नजर आ रहे हैं।
सपा नेता ने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और भाजपा के नेताओं की सच्चाई सामने आ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जनता को भ्रमित करने और धोखा देने का काम कर रही है।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान विपक्ष पर तंज कसते हुए ‘एटीएम ’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद यह बयान राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।
अब इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और भी गरमा गई है।
नोएडा एयरपोर्ट पर पीएम के ‘एटीएम ’ बयान पर सपा का पलटवार, शिवपाल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना


