फिरोजाबाद। मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला और अज्ञात युवक की मौत हो गई। थाना बसई मौहम्मदपुर के गांव सोफीपुर निवासी कालीचरन उर्फ केशवदेव, उनकी पत्नी 45 वर्षीय पूरन देवी शुक्रवार शाम बकरी चराने गई थीं। शाम पांच बजे बकरी लेकर लौटते समय सोफीपुर पुलिया के पास बकरियां तो निकल गई लेकिन पूरन देवी ट्रेन की चपेट में आ गईं। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। बेटे रामनिवास ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। दूसरी घटना शुक्रवार रात 11 बजे सोफीपुर में रेलवे ट्रैक पर 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की लेकिन युवक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके।


