देवेश कुशवाहा
फिरोजाबाद के थाना बसई मौहम्मदपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए हीरालाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पोक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित चल रहा था।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने ग्राम गढ़ी तिवारी से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हीरालाल (28) पुत्र लक्ष्मी सिंह मूल रूप से थाना एत्मादपुर, जिला आगरा का निवासी है और वर्तमान में बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था।
अभियुक्त के खिलाफ थाना बसई मौहम्मदपुर में मु0अ0सं0 32/2026 के तहत धारा 64/78(2)/351(2) बीएनएस व ¾(2) पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण स्वरूप पाल, उपनिरीक्षक अरुण कुमार (चौकी प्रभारी चन्द्रवार) और कांस्टेबल परमवीर सिंह की अहम भूमिका रही।


