37 C
Lucknow
Tuesday, May 19, 2026

अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी और 4 डंपर जब्त

Must read

संभल। जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र के जंगलों में चल रहे अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की। सूचना के आधार पर पहुंची टीम को देखते ही खनन माफिया मौके से फरार हो गए, लेकिन प्रशासन ने मौके से एक जेसीबी मशीन और चार डंपर बरामद कर लिए।
अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से हयातनगर क्षेत्र के जंगलों में अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के चलते खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान खनन कार्य में प्रयुक्त भारी मशीनरी और वाहन मौके पर मिले, जिन्हें तत्काल कब्जे में ले लिया गया।
छापेमारी की भनक लगते ही खनन माफिया मौके से भागने में सफल रहे, हालांकि प्रशासन अब उनकी पहचान कर गिरफ्तारी की तैयारी में जुटा है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में खनन माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
अधिकारियों ने साफ किया है कि जब्त किए गए वाहनों के मालिकों और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में निगरानी और बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा इस तरह की गतिविधियां न हो सकें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article