32 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, हत्या का केस दर्ज—दो हिरासत में

Must read

लखनऊ। राजधानी के चिनहट क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रितेश सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, हरदासी खेड़ा मैदान के पास युवक घायल अवस्था में मिला था। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article