33 C
Lucknow
Wednesday, March 25, 2026

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Must read

नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली विधानसभा को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। यह धमकी मिलने के बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। साइबर टीम भी सक्रिय कर दी गई है, जो धमकी के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article