36 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

बरेली में पुलिस-मुठभेड़, दो गोतस्कर घायल, एक सिपाही को भी लगी गोली

Must read

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के मझुआ गंगापुर जंगल में हुई इस कार्रवाई में दो शातिर गोतस्कर घायल हो गए, जबकि एक सिपाही भी गोली लगने से जख्मी हो गया।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान शकील और सलीम उर्फ कालिया नाम के दो आरोपियों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही विपिन के पैर में भी गोली लग गई, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घटनास्थल से पुलिस ने दो तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों का संबंध गोतस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है और उनके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ के बाद आरोपियों ने भविष्य में गौकशी न करने की बात कही है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और उनके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article