30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Must read

फर्रुखाबाद। कार्यरत रोजगार सेवकों ने अपने अवशेष मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्र होकर जोरदार विरोध दर्ज कराया और जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले दिया गया, जिसमें लंबे समय से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
ज्ञापन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने बताया कि उन्हें पिछले दीपावली से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। कई रोजगार सेवकों के परिवारों की स्थिति बेहद दयनीय हो गई है और वे भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि नियमित आय का कोई अन्य स्रोत न होने के कारण यह देरी उनके जीवनयापन पर सीधा असर डाल रही है।
रोजगार सेवकों ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा मनरेगा योजना में बदलाव करते हुए उसका नाम परिवर्तित कर नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जो आगामी अप्रैल माह से प्रभावी होगी। ऐसे में पूर्व में किए गए कार्यों के मानदेय का भुगतान समय रहते किया जाना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा उनकी मेहनत का पारिश्रमिक अधर में लटक सकता है। उन्होंने शासन द्वारा इस संबंध में जारी आदेशों का हवाला देते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि रोजगार सेवकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उनके परिवारों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रबल प्रताप सिंह, विनोद कुमार, संजय सिंह, गजेंद्र सिंह, सहदेव, मंजूषा, सर्विस कुमार, हरिनंदन, अतुल कुमार, इमरान, अरविंद सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article