30 C
Lucknow
Monday, March 23, 2026

यातायात नियमों पर सख्ती, पुलिसकर्मियों के भी कटे चालान

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद में यातायात नियमों के पालन को लेकर सख्ती का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब पुलिस लाइन गेट के बाहर यातायात विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान की खास बात यह रही कि इसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की गई और उनके चालान काटे गए।
चेकिंग अभियान के दौरान सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट बाइक चलाने के सामने आए। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को रोका गया और मौके पर ही उनके चालान किए गए। इस दौरान पुलिसकर्मियों सहित कुल 8 चालान पुलिस विभाग के कर्मचारियों के भी काटे गए, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि कानून सभी के लिए समान है।
यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने सख्त लहजे में कहा कि नियमों के पालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चाहे वह आम नागरिक हो या खुद पुलिसकर्मी, सभी को यातायात नियमों का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह जान के लिए भी खतरनाक है।
अभियान के दौरान अन्य कई बाइक चालकों पर भी कार्रवाई की गई, जो यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे थे। कई वाहन चालकों के चालान काटे गए और उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
यातायात विभाग की इस निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की आम जनता ने जमकर सराहना की है। लोगों का कहना है कि जब पुलिस खुद नियमों का पालन करेगी और अपने कर्मियों पर भी कार्रवाई करेगी, तभी समाज में सही संदेश जाएगा और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article