फर्रुखाबाद। हिंदूवादी युवा नेता सनी गुप्ता को हिंदू रक्षा दल के कानपुर प्रांत का प्रांतीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनके समाजसेवा, राष्ट्रवादी विचारधारा और सनातन परंपराओं के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इस नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह बधाई देने वालों का तांता लग गया और सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि सनी गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।
सनी गुप्ता का पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक एवं राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ा रहा है। उनकी दादी स्वर्गीय श्रीमती प्रेमा गुप्ता भारतीय जनता पार्टी की नगर अध्यक्ष रह चुकी थीं और उन्होंने लंबे समय तक संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं उनकी बुआ श्रीमती रजनी गुप्ता वर्तमान में भाजपा की जिला कार्यकारिणी में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
युवा नेता सनी गुप्ता को एक अनुशासित, संस्कारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। वे लगातार सामाजिक कार्यों में भाग लेते रहे हैं और जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं। संगठन को उनसे काफी उम्मीदें हैं कि वे अपने अनुभव और ऊर्जा के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और समाजहित में प्रभावी पहल करेंगे।
सनी गुप्ता बने हिंदू रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी की लहर


