22 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

सांसद हरेंद्र मलिक व विधायक पंकज मलिक ने मौलाना अरशद मदनी से की मुलाकात, दी ईद की मुबारकबाद

Must read

मुजफ्फरनगर: हरेंद्र सिंह मलिक (MP Harendra Malik) एवं पंकज मलिक ने ईद-उल-फितर के अवसर पर देवबंद पहुंचकर मौलाना अरशद मदनी से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ईद की मुबारकबाद (Eid Mubarak) दी। इस दौरान उन्होंने गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है तथा समाज को जोड़ने का कार्य करता है। वहीं मौलाना मदनी ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए देश में अमन, शांति और तरक्की की दुआ की।

इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। यह मुलाकात सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का सकारात्मक संदेश देती नजर आई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article