28 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

वैष्णो देवी यात्रा पर लगी रोक, भारी भीड़ के चलते प्रशासन सतर्क

Must read

कटरा/जम्मू। नवरात्र के पावन अवसर पर उमड़ी भारी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते माता वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन के लिए शनिवार दोपहर तक लगभग 39,000 श्रद्धालु पहुंच चुके थे, जिसके बाद भीड़ लगातार बढ़ती चली गई।
श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक भीड़ के कारण मार्ग पर दबाव बढ़ गया था, जिससे अव्यवस्था और हादसे की आशंका थी।
नवरात्र के चलते देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कटरा से भवन तक जाने वाले मार्गों पर लंबी कतारें लग गई थीं और कई जगहों पर भीड़ बेकाबू होने की स्थिति बन रही थी।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक सूचना अवश्य प्राप्त करें और भीड़ कम होने का इंतजार करें। फिलहाल यात्रा कब तक रोकी जाएगी, इसको लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा घोषित नहीं की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां और श्राइन बोर्ड लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और भीड़ कम होते ही यात्रा को पुनः शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article