28 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, सरगना राजन गिरफ्तार

Must read

– होटल में बुलाकर बनाते थे आपत्तिजनक वीडियो, डराकर वसूलते थे ऑनलाइन पैसे; 2 नाबालिग भी गिरोह में शामिल
लखनऊ।
राजधानी के बक्शी का तालाब थाना क्षेत्र में ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग करने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी युवकों को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से फंसाते थे और फिर उन्हें होटल में मिलने के लिए बुलाते थे। वहां उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाते थे, जिसके बाद उन्हें वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम की उगाही की जाती थी।
गिरोह का मुख्य आरोपी राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो नाबालिगों को बाल संरक्षण में रखा गया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया जाता था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। अब पीड़ितों की पहचान कर उनसे संपर्क किया जा रहा है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क करते समय सावधानी बरतें और इस तरह के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article