28 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

खड़ी रोडवेज बस से टकराई कार, भीषण आग में दोनों वाहन जले

Must read

– बस अड्डे के पास हादसा, कार सवार 5 लोग कूदकर भागे; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
हरदोई। जनपद में रोडवेज बस अड्डे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक तेज रफ्तार कार खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते भीषण आग लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद कार में आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि रोडवेज बस का आधा हिस्सा भी आग से क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि कार में सवार पांच लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन हादसे के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर कार सवारों के फरार होने को लेकर।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
फिलहाल, इस घटना के बाद बस अड्डे के आसपास दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article