28 C
Lucknow
Sunday, March 22, 2026

दबंगों का कहर: व्यापारी और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से की गई मारपीट

Must read

दुकान में घुसकर की गई दबंगई, पूरी घटना कैमरे में कैद; गजनेर थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल
कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में दबंगों के आतंक का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कुछ दबंगों ने एक व्यापारी और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि दबंगों का समूह सीधे व्यापारी की दुकान पर चढ़ आया और बिना किसी डर के लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान व्यापारी और उसके परिवार के साथ जमकर मारपीट की गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाकर भागते नजर आए।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दबंग खुलेआम लाठी-डंडे लेकर हमला कर रहे हैं और कानून-व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में दबंगों का मनोबल बढ़ा हुआ है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, घटना के बाद पुलिस पर भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, पीड़ित परिवार दहशत में है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article