अर्चित शर्मा
फिरोजाबाद। निपुण भारत मिशन एवं बेसिक शिक्षा के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा हुई। जिसमें बच्चों की शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि स्कूल चलो अभियान 2026-27 के सम्बन्ध में मुख्य सचिव महोदय, उ.प्र. शासन द्वारा निर्देश जारी किये गये हैं, उनका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
03 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले शत-प्रतिशत बच्चां का आंगनबाड़ी/बालवाटिका में नामांकन, 06 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले समस्त बच्चों का कक्षा-1 में शतप्रतिशत नामांकन, 07 से 14 वर्ष के समस्त ड्रॉपआउट/आउट ऑफ स्कूल बच्चों का चिन्हींकरण एवं विद्यालयों में शतप्रतिशत नामांकन कराया जाये। विभिन्न स्तर पर अध्ययनरत् बच्चों का शत-प्रतिशत ट्रान्जिशन अर्थात आंगनवाड़ी/बालवाटिका से कक्षा-1 में शतप्रतिशत नामांकन, कक्षा 5 से 6 में शतप्रतिशत नामांकन, कक्षा 8 से 9 में शतप्रतिशत नामांकन एवं कक्षा 10 से 11 में शतप्रतिशत नामांकन कराये जाने हेतु प्रभावी रणनीति बनाने हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये।
अध्यापकों द्वारा किसी भी बच्चे को जन्म प्रमाण-पत्र अथवा आधार पहचान सम्बन्धित दस्तावेजों के अभाव में प्रवेश से बंचित न किया जाए। बच्चों के सम्बन्ध में अभिभावक द्वारा दी गई सूचना को प्रवेश हेतु मान्य किया जाए। शैक्षिक सत्र 2026-27 में एक अप्रैल, 2026 को बच्चों को पुस्तकों का पूरा सेट उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री योजनान्तर्गत विभिन्न मदों में जारी लिमिट की प्रगति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये।
साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि विद्यालयों में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच करते हुए फोटो सहित निरीक्षण टिप्पणी 24 मार्च,तक उपलब्ध करायें। मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालय के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था यूपी सिड़को को नोटिस जारी करने एवं निर्माण कार्य तेजी से लाने के निर्देश दिय


