गोमतीनगर स्थित आवास में घुसकर की वारदात, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक को दबोचा
लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर क्षेत्र में पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक अब्बास अली जैदी के आवास पर चोरी की वारदात सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गोमतीनगर के विकासखंड स्थित अब्बास अली जैदी के घर में एक युवक ने घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी पर गोमतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अकेले था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पूर्व सपा विधायक अब्बास अली जैदी के घर चोरी, आरोपी गिरफ्तार


