34 C
Lucknow
Thursday, March 19, 2026

यातायात नियमों का उल्लंघन रैली में युवक कार की खिड़कियों पर बैठकर चलते दिखे VIDEO आया सामने,,

Must read

शाहजहांपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करते एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो डीएम और एसपी कार्यालय से कुछ दूरी पर स्थित कचहरी पुल का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक कारों की खिड़कियों पर बैठे और लाउडस्पीकर पर घोषणाएं करते हुए दिखाई दे रहे हैं जानकारी के अनुसार, सोमवार को शाहजहांपुर में एक संगठन द्वारा रैली निकाली गई थी। इस रैली में कई कारों का काफिला शामिल था। बताया जा रहा है कि रैली के लिए थाना आरसी मिशन से अनुमति ली गई थी। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए कचहरी पुल पर पहुंची, जो डीएम और एसपी कार्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित है कचहरी पुल के ऊपर से किसी व्यक्ति ने इस काफिले का वीडियो बना लिया। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि रैली में शामिल कारों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। युवक कारों की खिड़कियों से बाहर निकलकर उन पर बैठे थे, जबकि कारें तेज गति से चल रही थीं। मंगलवार रात यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हालांकि, यातायात पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यातायात निरीक्षक विनय पांडेय ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में नहीं आया है और वे इस मामले को देखेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article