राहुल तिवारी (खैरगढ़ फिरोजाबाद)
फिरोजाबाद। सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय मानव कल्याण संघ, फिरोजाबाद के तत्वावधान में आगामी 22 मार्च 2026 (रविवार) को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक प्रभात पब्लिक स्कूल, पेट्रोल पंप के पास, खैरगढ़ में किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह कुशवाह (एडवोकेट) करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजीव उपाध्याय (डीजीसी क्राइम ) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. एस.पी. लहरी (लहरी अस्पताल, आसफाबाद) अपने विचार व्यक्त करेंगे। संचालन की जिम्मेदारी कोमल सिंह कुशवाह निभाएंगे।
आयोजकों के अनुसार, इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक शामिल होकर होली मिलन समारोह को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएंगे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।


