29 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 7 कुंटल 33 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Must read

➤ ओडिशा से कानपुर ले जाई जा रही थी अवैध खेप
➤ कंटेनर में छिपाकर की जा रही थी तस्करी
➤ मोहनलालगंज क्षेत्र में एसटीएफ का बड़ा एक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की भारी खेप बरामद की है। टीम ने मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र में छापेमारी कर 7 कुंटल 33 किलो गांजा पकड़ा है और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध खेप ओडिशा से कानपुर ले जाई जा रही थी। तस्करों ने गांजे को कंटेनर में बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखा था, ताकि जांच एजेंसियों को भनक न लग सके।

एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध कंटेनर को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अब गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। आशंका जताई जा रही है कि यह गिरोह लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है। इस कार्रवाई को प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

(यूथ इंडिया ब्यूरो)

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article