33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

काकोरी में जहरीली मिठाई का खेल! अवैध फैक्ट्री में केमिकल से तैयार हो रही मिठाइयां

Must read

➤ सरसंडा गांव में “आकृति गृह उद्योग” के नाम पर चल रहा अवैध कारखाना
➤ केमिकल युक्त मिठाइयों से लोगों की सेहत पर खतरा
➤ शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप

लखनऊ। राजधानी के काकोरी क्षेत्र के सरसंडा गांव में जहरीली मिठाइयों का बड़ा खेल सामने आया है। यहां “आकृति गृह उद्योग” के नाम पर एक अवैध कारखाना संचालित होने का आरोप है, जहां केमिकल मिलाकर मिठाइयां तैयार की जा रही हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि इस कारखाने में स्वच्छता के मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक पदार्थों का इस्तेमाल कर मिठाइयां बनाई जा रही हैं। इन मिठाइयों की सप्लाई आसपास के बाजारों में की जा रही है, जिससे आम लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, फैक्ट्री से निकलने वाला कचरा और गंदगी पूरे इलाके में फैल रही है, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है। बदबू और अस्वच्छ वातावरण के कारण गांव में बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

सबसे गंभीर आरोप यह है कि इस पूरे मामले में खाद्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

इस मामले को लेकर “दिव्यांग विकास सोसाइटी” ने कड़ा रुख अपनाया है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि केमिकल युक्त मिठाइयों के सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें फूड पॉइजनिंग, पेट संबंधी रोग और दीर्घकालिक स्वास्थ्य समस्याएं शामिल हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब तक कार्रवाई करता है या फिर यूं ही लोगों की सेहत से खिलवाड़ जारी रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article