33 C
Lucknow
Wednesday, March 18, 2026

हुसैनाबाद फूड कोर्ट में वसूली का आरोप, बच्चों के झूलों पर मनमानी!

Must read

➤ 3 मिनट के लिए 30 रुपये वसूले जाने का आरोप
➤ रेट लिस्ट और समय की जानकारी नहीं
➤ पर्यटकों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल

लखनऊ। राजधानी के ऐतिहासिक हुसैनाबाद क्षेत्र स्थित फूड कोर्ट में अव्यवस्थाओं और मनमानी वसूली के आरोप सामने आए हैं। यहां घूमने आए लोगों ने बच्चों के झूलों के नाम पर अधिक शुल्क वसूले जाने और पारदर्शिता की कमी को लेकर नाराजगी जताई है।

स्थानीय लोगों और पर्यटकों का आरोप है कि बच्चों के झूलों के लिए सिर्फ 3 मिनट के 30 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि वहां किसी प्रकार की रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं की गई है। इससे लोगों को सही शुल्क की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

आरोप है कि झूलों के संचालन में समय की स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जाती। कई अभिभावकों का कहना है कि बिना बताए समय कम कर दिया जाता है, जिससे उन्हें ठगा हुआ महसूस होता है। हुसैनाबाद क्षेत्र में घूमने आए लोगों ने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह क्षेत्र शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, लेकिन यहां इस तरह की अव्यवस्थाएं शहर की छवि को खराब कर रही हैं।

मामले को लेकर अब तक संबंधित विभाग या प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण इस तरह की मनमानी लगातार जारी है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि झूलों के लिए स्पष्ट रेट लिस्ट लगाई जाए, समय की जानकारी दी जाए और मनमानी वसूली पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि पर्यटकों और आम लोगों को राहत मिल सके।

(यूथ इंडिया ब्यूरो)

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article