34 C
Lucknow
Tuesday, March 17, 2026

लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में हंगामा, तीमारदारों और डॉक्टरों में मारपीट

Must read

लखनऊ। विभूतिखंड स्थित लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज को लेकर तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच जमकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
जानकारी के अनुसार, एक मरीज के इलाज में देरी और कथित लापरवाही को लेकर तीमारदार डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से भिड़ गए। इस दौरान कहासुनी बढ़कर धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई, जिससे इमरजेंसी वार्ड में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है।
इस घटना के बाद अस्पताल में कुछ समय के लिए कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, डॉक्टरों और स्टाफ में नाराजगी देखी गई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article