– मां की दवाई दिलाने छुट्टी पर गया था चालक, आरोप– अपशब्दों से परेशान होकर छोड़ी नौकरी
पीलीभीत। जिले के पूरनपुर बाढ़ खंड में तैनात एसडीओ सचिन चौधरी का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल ऑडियो में एसडीओ द्वारा अपने चालक के साथ गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
पीड़ित चालक का आरोप है कि वह अपनी मां को दवाई दिलाने के लिए छुट्टी लेकर गया था। इसी बात को लेकर एसडीओ सचिन चौधरी ने फोन पर उसे मां-बहन की गालियां दीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
चालक का कहना है कि लगातार हो रहे अपमान और दबाव से परेशान होकर उसने अपनी नौकरी छोड़ दी। हालांकि नौकरी छोड़ने के बाद भी एसडीओ द्वारा फोन कर गाली-गलौज किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
एसडीओ का ऑडियो वायरल, चालक से गाली-गलौज का आरोप


