24.1 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

आस्था और अध्यात्म की एक अनमोल धरोहर के रूप में जानी जायेगी सुहागनगरी-जयवीर सिंह

Must read

-पर्यटन मंत्री ने गोपाल आश्रम में 697.17 लाख रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकापर्ण व शिलान्यास

देवेश कुशवाहा फिरोजाबाद

फिरोजाबाद। प्रदेश के पर्यटन मंत्री ने जनपद के सांस्कृतिक स्थलों के कायाकल्प हेतु 697.17 लाख रुपए की विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास गोपाल आश्रम परिसर में किया। विकास कार्य होने से जिले में पर्यटनों को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने गोपाल आश्रम में चिंतामणि मंदिर का पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण, छदामीलाल जैन मंदिर एवं पसीने वाले हनुमान मंदिर का शिलान्यास किया। वही गोपाल आश्रम में एक करोड़ 56 लाख रू. की लागत बने हॉल एवं अन्य कार्यो का लोकापर्ण किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि फिरोजाबाद केवल सुहाग नगरी ही नहीं बल्कि आस्था और अध्यात्म की एक अनमोल धरोहर हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य है कि फिरोजाबाद के प्रत्येक पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन के मानचित्र पर स्थान मिले, आज गोपाल आश्रम व चिंतामणि मंदिर का जो सौंदर्यीकरण पूर्ण हुआ है, आने वाले श्रद्धालुओं को न केवल मानसिक शांति प्रदान करेगा, बल्कि पर्यटकों की संख्या में वृद्धि कर स्थानीय व्यापार को नई गति देगा। उन्होंने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छदामीलाल जैन मंदिर और पसीने वाले हनुमान मंदिर का शिलान्यास, इसी श्रृंखला का हिस्सा हैं। हम यहां ऐसी विश्व स्तरीय सुविधाएं विकसित कर रहे हैं कि बाहर से आने वाले पर्यटक यहां रुकने और यहां की संस्कृति को समझने के लिए प्रेरित हो।

जनपद में लगाये जा रहे साइनेज से पर्यटकों को ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने में कोई असुविधा नहीं होग। सदर विधायक मनीष असीजा ने पर्यटन और सांस्कृतिक दृष्टि से कार्यों की सराहना की। टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि इस परियोजनाओं से फिरोजाबाद की नगर निगम सीमा और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन की नई राह खुलेगी। इस अवसर पर अनिल मित्तल, त्रिभुवन नाथ मित्तल, नानक चंद अग्रवाल, सुनील टंडन, कन्हैयालाल गुप्ता, पुष्पेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article