अर्चित शर्मा फिरोजाबाद
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर का होली मिलन एवं सदस्यता ग्रहण समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें होली के गीतों पर कलाकारों ने सामूहिक प्रस्तुती देकर कार्यक्रम में चार-चॉद लगा दिये।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर, संस्कार भारती ब्रजप्रांत के संरक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्देश्य तिवारी, मंत्री शिवकांत पलिया, कार्यकारणी सदस्य धर्मेन्द्र कुमार, अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष रविन्द्र बंसल एवं महामंत्री प्रवीण अग्रवाल द्वारा भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। लोककला के प्रख्यात गायक योगेश चौतन्य ग्रुप ने होली के गीतों की सामुहिक प्रस्तुति दी।
प्रख्यात गायक धर्मेद्र सिंह, नीरज दीक्षित ने भी होली के गीत गाकर लोगो को खूब आनंदित किया। कार्यक्रम में देवीचरन अग्रवाल, विकास चंद्र बसंल, बृजेश यादव, मनोज कुमार अग्रवाल, रवि शंकर छिब्बर, सोनम सेठ, पवन सेठी, अनूप गुप्ता, कृष्णमुरारी अग्रवाल, अनुज गुप्ता, डॉ अमरनाथ सिंह, मयंक सारस्वत, शिवशंकर गुप्ता, अजय गुप्ता, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, संजीव जैन, विक्की, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


