36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

स्कूल में महिला शिक्षामित्र से बदसलूकी, छात्रा के पिता पर अभद्रता का आरोप

Must read

सीतापुर। जनपद के सकरान क्षेत्र के बेलवा बसाहिया स्थित एक स्कूल में महिला शिक्षामित्र के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के पिता ने स्कूल परिसर में शिक्षामित्र के साथ धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज की।
जानकारी के अनुसार स्कूल में एक छात्रा के पिता सुशील गौड़ अपनी बेटी की पिटाई कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद शिक्षामित्र मीतू मिश्रा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया और बच्ची के साथ मारपीट न करने की बात कही।
बताया जा रहा है कि इस पर छात्रा का पिता भड़क गया और शिक्षामित्र के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धक्का-मुक्की करने लगा। घटना के दौरान स्कूल में मौजूद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला।
घटना के बाद शिक्षामित्र मीतू मिश्रा ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
इस घटना के बाद स्कूल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में स्कूल परिसर में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article