36.2 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026

बसपा प्रमुख मायावती ने कांशीराम को अर्पित की श्रद्धांजलि

Must read

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बहुजन आंदोलन के प्रणेता और पार्टी के संस्थापक कांशी राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मायावती ने कहा कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलित, पिछड़े, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उनके संघर्ष और विचारों ने देश की राजनीति में सामाजिक न्याय की नई दिशा दी।
बसपा प्रमुख ने कहा कि कांशीराम का जीवन समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान और सम्मान के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कांशीराम के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करें।
मायावती ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी कांशीराम के मिशन और विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके सपनों को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article