21 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

जेल में बंद आज़म खान का संदेश, ईद पर काली पट्टी बांधने की अपील

Must read

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आज़म खां का एक संदेश सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुन्नी मुसलमानों से ईद के मौके पर काली पट्टी बांधने की अपील की है।

यह जानकारी समाजवादी पार्टी के नेता युसूफ मलिक ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में जेल में आज़म खान से मुलाकात के दौरान उन्होंने यह संदेश दिया।

गुसुफ मलिक के अनुसार, आज़म खान ने अपने संदेश में सुन्नी मुसलमानों से कहा है कि वे ईद की नमाज़ के दौरान काले कपड़े या काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराएं। उन्होंने इसे एक प्रतीकात्मक विरोध के रूप में बताया है।

बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान आज़म खान ने अपने समर्थकों और समुदाय के लोगों तक यह संदेश पहुंचाने की बात कही। वहीं इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस संदेश को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article