37.1 C
Lucknow
Friday, March 13, 2026

तेज रफ्तार डंपर ने कार में मारी टक्कर, चालक बाल-बाल बचा

Must read

पीछा कर लोगों ने पकड़ा

फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाना क्षेत्र के गजरपुर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि कार चालक बाल-बाल बच गया और उसे गंभीर चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार चालक अमृतपुर से फर्रुखाबाद की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को देखकर कुछ बाइक सवार युवकों ने डंपर का पीछा करना शुरू कर दिया और करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। इसके बाद डंपर और चालक को राजेपुर थाना ले जाया गया।
थाना प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि डंपर को थाने में खड़ा कर दिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article