29.9 C
Lucknow
Thursday, March 12, 2026

फर्रुखाबाद दौरे पर पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और राजकीय सम्मान को सराहा

Must read

– पांचाल घाट पर किया ठहराव, गुड़गांव देवी मंदिर में श्रीराम कथा का किया वाचन

फर्रुखाबाद। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज ने अपने एक दिवसीय फर्रुखाबाद प्रवास के दौरान जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं और दिए गए राजकीय सम्मान की सराहना करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

बताया गया कि शंकराचार्य अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद के ऐतिहासिक पंचाल घाट पहुंचे थे, जहां जिला प्रशासन की ओर से उन्हें केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार राजकीय सम्मान दिया गया। उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए एस्कॉर्ट वाहन, एंबुलेंस तथा सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा समय-समय पर उनका हालचाल भी लिया गया और व्यवस्थाओं की निगरानी की गई।

गुड़गांव देवी मंदिर में किया श्रीराम कथा का वर्णन

अपने प्रवास के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य ने गुड़गांव देवी मंदिर प्रांगण में चल रही श्रीराम कथा में भी सहभागिता की। यह कथा कादमगिरी पीठ चित्रकूट के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य जी महाराज के आग्रह पर आयोजित की गई थी।

इस अवसर पर शंकराचार्य ने अपने मुखारविंद से प्रभु श्रीराम की पावन कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके प्रवचन को सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के दौरान उन्होंने धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

शंकराचार्य के आगमन और श्रीराम कथा के वाचन से क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर आचार्य ओंकार शास्त्री, संजू दीक्षित, अनु दुबे, प्रियंक त्रिपाठी, नेहा मिश्रा (लेखपाल), अभिषेक शुक्ला, अभय त्रिवेदी (लेखपाल), उज्ज्वल गुप्ता (लेखपाल), शिवानी मिश्रा, सन्नू गुप्ता और हिमांशु दुबे सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा के विशेष यजमान संजीव गुप्ता पुक्की भैया, राजेश मिश्रा एवं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी सदस्य रमन कटियार आदि प्रमुख रूप से रहे।

बताया गया कि प्रवास के दौरान जगद्गुरु शंकराचार्य विशेष मिश्रा जी के आवास पर भी ठहरे, जहां श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के पश्चात जगद्गुरु शंकराचार्य ने सभी को आशीर्वाद देते हुए धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद वे अपने अगले प्रवास के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो गए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article