बरेली। जनसुनवाई में लापरवाही बरतने के आरोप में बिशारतगंज थाने के एसओ सतीश कुमार पर कड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Anurag Arya ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान एसओ सतीश कुमार ने बिना अनुमति के अपनी जगह दूसरे सब-इंस्पेक्टर को बैठा दिया था। इस मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए विभागीय कार्रवाई की गई।
एसएसपी ने लिया सख्त संज्ञान
मामले की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एसओ सतीश कुमार को सस्पेंड कर दिया।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जन शिकायतों को गंभीरता से लें और समय पर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें।
जनसुनवाई में लापरवाही पर कार्रवाई, एसओ सतीश कुमार निलंबित


